प्रत्येक सोमवार को प्रकाशित
 पत्र व्यवहार का पता
teamanu@anubhuti-hindi.org

अभिव्यक्ति तुक-कोश

२२. १०. २०१२

अंजुमन उपहार काव्य संगम गीत गौरव ग्राम गौरवग्रंथ दोहे पुराने अंक संकलनअभिव्यक्ति
भक्ति सागर हाइकु अभिव्यक्ति हास्य व्यंग्य क्षणिकाएँ दिशांतर नवगीत की पाठशाला

राम को तो आज भी वनवास है

 

झूठ के
सिर ताजपोशी सत्य को संत्रास है
विजय कैसी राम को तो
आज भी वनवास है
1
वासना
स्नेहिल कलेवर में उफनती फिर रही है
घर ही में अब दुधमुँहे सपनों की
छाती चिर रही है

हर कहीं पर साधुवेशी
रावणों का राज है
विजय कैसी राम को तो
आज भी वनवास है
1
मानवी
अवधारणाएँ आई. सी. यू. में पड़ी हैं
पाशविकता की भयावह राह
पर संस्कृति खड़ी है

सादगी की साग–रोटी
का बहुत उपहास है
विजय कैसी राम को तो
आज भी वनवास है
1
यह समय
है राम के व्यवहार बाग़ी हो रहे हैं
और दशरथ के प्रणी आचार
दाग़ी हो रहे हैं

पैंतरों से भरत के भी
ठगा सा इतिहास है
विजय कैसी राम को तो
आज भी वनवास है
1
दाल रोटी
के लिये हम रात–दिन सिर धुन रहे हैं
ज़िन्दगी पतझड़ हुई हम पीले-पत्ते
चुन रहे हैं

और देखो छल के आँगन
रोज ही मधुमास है
विजय कैसी राम को तो
आज भी वनवास है

– कृष्ण नन्दन मौर्य

इस-सप्ताह
विजयदशमी विशेषांक में

गीतों में-

bullet

कृष्ण नंदन मौर्य

bullet

अश्विनी कुमार विष्णु

bullet

डॉ. ओमप्रकाश सिंह

bullet

गिरीश पंकज

bullet

रामेश्वर दयाल काम्बोज 'हिमांशु'

bullet

डॉ. सुरेश प्रकाश शुक्ल

bullet

सीमा अग्रवाल

दोहों में-

bullet

ज्योतिर्मयी पंत

bullet

सरस्वती माथुर

छंदमुक्त में-

bullet

आशीष राय

bullet

उर्मिला शुक्ला

घनाक्षरी में-

bullet

डॉ. जगदीश व्योम

कुंडलिया छंद में-

bullet

कल्पना रामानी

अंजुमन में-

bullet

रविशंकर मिश्र रवि

पिछले-सप्ताह
नवरात्रि के अवसर पर माँ को समर्पित

गीतों में- जयकृष्ण राय तुषार, पूर्णिमा वत्स, भावना तिवारी, रामशंकर वर्मा, रविशंकर मिश्र रवि, शशि पाधा, शशि पुरवार, शशिकांत गीते, सुरेन्द्रपाल वैद्य
छंदमुक्त में- अमित आनंद, कविता मालवीय, मंजुल भटनागर, संजय कांति सेठ, सरस्वती माथुर, उर्मिला शुक्ला, स्वाती भालोटिया, सरस दरबारी
अंजुमन में- अर्चना तिवारी, अश्विनी कुमार विष्णु, ओमप्रकाश नौटियाल, कृष्ण कुमार तिवारी किशन, धर्मेन्द्र कुमार सिंह
छोटी कविताओं में- अंशु मालवीय, आदर्श नितिन, रोहित रुसिया, वीरेन डंगवाल, हरीशचंद्र पाँडे, नमन, विक्रम सिंह
दोहों में- आचार्य संजीव सलिल, श्रीकृष्ण द्विवेदी 'द्विजेश', सुबोध श्रीवास्तव। कुंडलिया में- कल्पना रामानी, ज्योत्सना शर्मा
मुक्तक में- सीमा अग्रवाल
हाइकु में- पुरुषोत्तम दीवान, सरला अग्रवाल, रंजना श्रीवास्तव रंजू, जवाहर इंदु, वृंदावन वर्मा, माधुरी जैन, ईप्सा, कमलेश भट्ट कमल

अंजुमनउपहार काव्य संगमगीतगौरव ग्राम गौरवग्रंथदोहे पुराने अंकसंकलनहाइकु
अभिव्यक्तिहास्य व्यंग्य क्षणिकाएँ दिशांतरनवगीत की पाठशाला

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है।

अपने विचार — पढ़ें  लिखें

Google
Loading

प्रकाशन : प्रवीण सक्सेना -- परियोजना निदेशन : अश्विन गांधी
संपादन¸ कलाशिल्प एवं परिवर्धन : पूर्णिमा वर्मन

सहयोग : दीपिका जोशी

 
१ २ ३ ४ ५ ६ ७ ८ ९ ०