पत्र व्यवहार का पता

अभिव्यक्ति तुक-कोश

१. २. २०२६

अंजुमन उपहार काव्य संगम गीत गौरव ग्राम गौरवग्रंथ दोहे पुराने अंक संकलन अभिव्यक्ति
कुण्डलिया हाइकु अभिव्यक्ति हास्य व्यंग्य क्षणिकाएँ दिशांतर नवगीत की पाठशाला रचनाकारों से

.
धूप का छाया में अनुवाद

 

 

आओ हम उस वृक्ष में, डालें पानी–खाद
जो करता है धूप का, छाया में अनुवाद
छाया में अनुवाद, उसी से संभव जीवन
हमें सौंपता वृक्ष, सदा से अपना तन मन
अनुपम यह उपकार, वृक्ष का भूल न जाओ
रखकर समुचित ध्यान, खाद पानी दें आओ

सूरज पर उँगली उठा, वे करते परिहास
अँधियारा जिनका रहा, जीवन का इतिहास
जीवन का इतिहास, रहा है जिनका काला
बैठे वे ही आज, लगा कर सच पर ताला
रहे उजाला लील, बने विषधारी अजगर
अँधियारे का दोष, मढ़ रहे वे सूरज पर

धरती तीखी धूप की, चुभन गई तब भूल
जब उससे झड़कर मिले, गुलमोहर के फूल
गुलमोहर के फूल, बिछी ज्यों लाल चुनर है
हरते भू का ताप, कि कितना नेक हुनर है
गुलमोहर के फूल, सजाकर धरा सँवरती
भूली अपना ताप, हो गयी पुलकित धरती

- राहुल शिवाय


१९ नवंबर कुंडलिया दिवस के अवसर पर फेसबुक के अनुभूति के विशिष्ट रचनाकार समूह में प्रकाशित हुए सभी रचनाकारों के कुंडलिया छंदों को इस विशेषांक में प्रकाशित किया गया है।

इस माह
(कुंडलिया विशेषांक में)

रचनाकार-

bullet

अनामिका सिंह

bullet

अनिता सुधीर आख्या

bullet

अमित खरे

bullet

अविनाश ब्यौहार

bullet

उदय शंकर सिंह 'उदय'

bullet

उपमा आर्य

bullet

ऋता शेखर

bullet

कविता काव्या सखी

bullet

कामिनी श्रीवास्तव कीर्ति

bullet

कुंतल श्रीवास्तव

bullet

कुँवर उदय सिंह अनुज

bullet

कुसुम कोठारी प्रज्ञा

bullet

गरिमा सक्सेना

bullet

गोपाल कृष्ण भट्ट आकुल

bullet

ज्योतिर्मयी पंत

bullet

ज्योत्सना शर्मा

bullet

जिज्ञासा सिंह

bullet

नीता अवस्थी

bullet

परमजीत कौर रीत

bullet

पूर्णिमा वर्मन

bullet

बलबीर सिंह वर्मा 'वागीश'

bullet

भीमराव जीवन

bullet

मंजु गुप्ता

bullet

मधुश्री

bullet

मधु संधु

bullet

मोहिनी चोरड़िया

bullet

राहुल शिवाय

bullet

लक्ष्मीनारायण गुप्त

bullet

वर्तिका अग्रवाल वरदा

bullet

विनीता तिवारी

bullet

विश्वम्भर शुक्ल

bullet

शरद तैलंग

bullet

श्रीधर आचार्य 'शील'

bullet

स्मृति गुप्ता

bullet

सरस दरबारी

bullet

सुधा देवरानी

bullet

सुधा राठौर

bullet

सुधा त्रिपाठी

bullet

सुरेन्द्रपाल वैद्य

bullet

त्रिलोक सिंह ठकुरेला

अंजुमनउपहार काव्य संगमगीतगौरव ग्राम गौरवग्रंथदोहे पुराने अंकसंकलनहाइकु
अभिव्यक्तिहास्य व्यंग्य क्षणिकाएँ दिशांतरनवगीत की पाठशाला

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है।
Google
प्रकाशन : प्रवीण सक्सेना -- परियोजना निदेशन : अश्विन गांधी
संपादन¸ कलाशिल्प एवं परिवर्धन : पूर्णिमा वर्मन / गजल संपादक- भूपेन्द्र सिंह