प्रत्येक सोमवार को प्रकाशित
 
पत्र व्यवहार का पता

अभिव्यक्ति तुक-कोश

२०. ५. २०१३

अंजुमन उपहार काव्य संगम गीत गौरव ग्राम गौरवग्रंथ दोहे पुराने अंक संकलनअभिव्यक्ति
भक्ति सागर हाइकु अभिव्यक्ति हास्य व्यंग्य क्षणिकाएँ दिशांतर नवगीत की पाठशाला

नीम का ये पेड़

 

 

 

 

 

 

 

 

 

नीम का ये पेड़
बाबा की निशानी है
इसी के नीचे हुई बेटी सयानी है

हरी पत्ती
हुए उसके हाथ पीले हैं
नयी फूटी कोंपलों के नयन गीले हैं
पीर माँ के द्वार की
बरसों पुरानी है

पड़े झूले डाल जैसी
खुली बाँहों पर
धूप का है लेंस दादी की निगाहों पर
टहनियाँ हैं या कि चश्में
की कमानी है
-
है युगों से
समय के मसि और कागद सी
फेफड़ों में भर रही है हवा औषधि सी
मगर अपनी छाँव से
खुद ही विरानी है



पास के पाकड़
कभी सागौन वाले हैं
कई किस्से नीम की दातौन वाले हैं
घर नहीं है मगर घर की
राजधानी है
-
बड़े - बूढ़े
दरी डाले खाट डाले हैं
जल रही धरती निबौली के निवाले हैं
लग रहा परिवार का ही
एक प्राणी है

-यश मालवीय

इस सप्ताह
नीम पर आधारित विशेष अंक में

गीतों में-

bullet

यश मालवीय

bullet

अश्विनी कुमार विष्णु

bullet

आकुल

bullet

कुमार रवीन्द्र

bullet

कृष्ण भारतीय

bullet

कृष्णनंदन मौर्य

bullet

जगदीश पंकज

bullet

धर्मेन्द्र कुमार सिंह

bullet

नितिन जैन

bullet

रवि शंकर मिश्र रवि

bullet

राजेन्द्र गौतम

bullet

डॉ रूपचंद्र शास्त्री मयंक

bullet

रोहित रूसिया

bullet

शीलेन्द्र सिंह चौहान

bullet

डॉ. सुधेश

bullet

सुभद्राकुमारी चौहान

bullet

सुरेन्द्रपाल वैद्य

bullet

हरिहर झा

छंदमुक्त में-

bullet

उपेन्द्र कुमार

bullet

उर्मिला शुक्ल

bullet

केदारनाथ अग्रवाल

bullet

गीत चतुर्वेदी

bullet

नरेश सक्सेना

bullet

परमेश्वर फुँकवाल

bullet

पूर्णिमा वत्स

bullet

प्रतिभा गोटीवाले

bullet

मंजुल भटनागर

bullet

राजेन्द्र कांडपाल

bullet

सरस दरबारी

bullet

सरस्वती माथुर

अंजुमन में-

bullet

कल्पना रामानी

bullet

रामकुमार कृषक

bullet

राज गोपाल सिंह

bullet

रामशंकर वर्मा

bullet

विश्वंभर शुक्ल

bullet

शशि पुरवार

bullet

सुवर्णा दीक्षित

दोहों में-

bullet

ओम नीरव

bullet

डंडा लखनवी

bullet

रमेश शर्मा

bullet

त्रिलोक सिंह ठकुरेला

bullet

कुछ संकलित दोहे

मुक्तक में-

bullet

नवीन चतुर्वेदी

bullet

पूर्णिमा वर्मन

bullet

लक्ष्मीदत्त तरुण

अंजुमनउपहार काव्य संगमगीतगौरव ग्राम गौरवग्रंथदोहे पुराने अंकसंकलनहाइकु
अभिव्यक्तिहास्य व्यंग्य क्षणिकाएँ दिशांतरनवगीत की पाठशाला

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है।

अपने विचार — पढ़ें  लिखें

Google
Loading

प्रकाशन : प्रवीण सक्सेना -- परियोजना निदेशन : अश्विन गांधी
संपादन¸ कलाशिल्प एवं परिवर्धन : पूर्णिमा वर्मन

सहयोग :
कल्पना रामानी
१ २ ३ ४ ५ ६ ७ ८ ९ ०