शैलेंद्र चौहान
![](shailendra_chauhan.jpg)
जन्म- ८ फरवरी
१९५४ को खरगोन म.प्र. में।
शिक्षा- बी.ई. (इलेक्ट्रिकल) विदिशा से
कार्यक्षेत्र-
भारत सरकार के सार्वजनिक उपक्रम से सेवानिवृत्त। लेखन
विद्यार्थी जीवन से प्रारंभ, कविताएँ, कहानियाँ, आलोचना के
साथ-साथ वैज्ञानिक, शैक्षिक, सामाजिक एवं राजनैतिक लेखन।
प्रकाशित कृतियाँ-
कविता संग्रह : नौ रुपये बीस पैसे के लिये (१९८३), श्वेतपत्र
(२००२), और कितने प्रकाश (२००३) एवं ईश्वर की चौखट पर (२००४)
कहानी संग्रह- नहीं यह कोई कहानी नहीं (१९९६)
उपन्यास- पाँव जमीन पर (२०१०)
आलोचना- कविता का जनपक्ष (२०२०)
संपादन- धरती अनियतकालिक साहित्यिक पत्रिका, जिसके कुछ अंक,
यथा गज़ल अंक, समकालीन कविता अंक, त्रिलोचन अंक, शील अंक, शलभ
श्रीराम सिंह और कश्मीर एवं मीडिया विशेषांक। श्री रामवृक्ष
बेनीपुरी पर सामान्य जन संदेश का बहुचर्चित विशेषांक संपादित,
सुप्रसिद्ध क्रांतिकारी कुंदनलाल गुप्त, शिव वर्मा एवं अमर
शहीद महावीर सिंह की संक्षिप्त परिचयात्मक जीवनियाँ। इसके
अतिरिक्त सभी स्तरीय साहित्यिक पत्र-पत्रिकाओं में नियमित लेखन
संप्रति : स्वतंत्र लेखन एवं पत्रकारिता
ई मेल-
shailendrachauhan@hotmail.com
|