पत्र व्यवहार का पता

अभिव्यक्ति तुक-कोश

१. ६. २०१९

अंजुमन । उपहार । काव्य संगम । गीत । गौरव ग्राम । गौरवग्रंथ । दोहे । पुराने अंक । संकलन । अभिव्यक्ति
कुण्डलिया । हाइकु । अभिव्यक्ति । हास्य व्यंग्य । क्षणिकाएँ । दिशांतर । नवगीत की पाठशाला । रचनाकारों से

मन बटोही

 

 

मन बटोही, रुक तनिक
विश्राम कर ले

कुंदनी इस भोर में
सपनों का है संसार जागा
स्याह अँधियारे में आँखें
मूँदकर है काल भागा
मुड़के पीछे देखना मत
सामने ही दृष्टि कर ले

अब हवाओं संग धुआँ
करने चला है होड़ बाजी
स्वयं को कैसे बचाए
यह मनुज अब कामकाजी
रूपसी इच्छाओं का अब
तू तनिक संहार कर ले

गोमुखी गंगा तो निर्मल
स्वच्छ निकली
राह में कितने लुटेरों
ने बना दी धार पतली
मन ठहर संकल्प कर, वर
स्वच्छता अभियान कर ले

सत-असत की भीड़ जग में
साथ मिलकर चल पड़ी है
सत्यता चुपचाप कोने
आँजुरी बाँधे खड़ी है
सत्य को पहचान कर तू
असद ऊपर जीत कर ले
1
- मंजुलता श्रीवास्तव

इस माह

गीतों में-

bullet

मंजुलता श्रीवास्तव

अंजुमन में-

bullet

मंजुल मयंक मिश्र मंजर

छंदमुक्त में-

bullet

अनिता कपूर

विविधा में-

bullet

परमजीत कौर रीत के माहिया

पुनर्पाठ में-

bullet

बनवारीलाल खामोश

पिछले माह
१ मई २०१९ को प्रकाशित
शीशम विशेषांक में

गीतों में-

bullet

अश्विनी कुमार विष्णु

bullet

जगदीश व्योम

bullet

जयकृष्ण राय 'तुषार'

bullet

पूर्णिमा वर्मन

bullet

राजेश चेतन

bullet

राममूर्ति सिंह अधीर

bullet

रामसनेहीलाल शर्मा यायावर

bullet

शशिकांत गीते

देशांतर में-

bullet

शरद आलोक

bullet

शशि पाधा

अंजुमन में-

bullet

दिगंबर नासवा

bullet

सुवर्णा दीक्षित

घनाक्षरी में-

bullet

अम्बरीश श्रीवास्तव

दोहों में-

bullet

रघुविन्द्र यादव

सवैया में-

bullet

पवन प्रताप सिंह

कुंडलिया में-

bullet

कल्पना रामानी

हाइकु में-

bullet

उमेश मौर्य

 

अंजुमन । उपहार । काव्य संगम । गीत । गौरव ग्राम । गौरवग्रंथ । दोहे । पुराने अंक । संकलन । हाइकु
अभिव्यक्ति । हास्य व्यंग्य । क्षणिकाएँ । दिशांतर । नवगीत की पाठशाला

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है।

Google
Loading
प्रकाशन : प्रवीण सक्सेना -- परियोजना निदेशन : अश्विन गांधी
संपादन¸ कलाशिल्प एवं परिवर्धन : पूर्णिमा वर्मन

सहयोग :
कल्पना रामानी