| |
जिनको आने में
जिनको आने में इतने जमाने लगे
कब्र मेरी वो अपनी बताने लगे
झूठ पर झूठ बोला वो जब ला के हम
आइना आइने को दिखाने लगे
है बड़ा पाप पत्थर न मारो कभी
जिनका घर काँच का था, बताने लगे
प्रेम ही जोड़ सकता इन्हें ताउमर
टूट रिश्ते लहू के सिखाने लगे
भाग्य ने एक लम्हा दिया प्यार का
जिसको जीने में हमको जमाने लगे
२५ फरवरी २०१३ |