अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 

अनुभूति में हरबंस सिंह अक्स की रचनाएँ-

अंजुमन में-
इश्क में फूल
चार क़तआत
देखने वालों
देखते ही देखते
बुतकदे में
 

 

इश्क में फूल

इश्क में फूल अगर सूख गया है कुछ तो।
रंग तितली के परों का भी उड़ा है कुछ तो।

ये अलग बात कि आखिर में गिरा है पत्ता
शाख पे रहते हवाओं से लड़ा है कुछ तो।

कोई भी जबकि नहीं मेरे सिवा और यहाँ
कौन बोला था अभी मैंने सुना है कुछ तो।

बंद कमरों की घुटन में न कहीं मिट जाएँ
खिड़कियाँ खोलो कि दुनिया में हवा है कुछ तो।

तेरी आँखों से गिरा अश्क गुहर की सूरत
मेरे अंदर भी लगा टूट गया है कुछ तो।

ज़िंदगी तेरी तरफ़ मेरे जो उठे हैं कदम
फासिला तुझ से मिरा और बढ़ा है कुछ तो।

मैं बदल पाया न हालात को अपने ऐ अक्स।
बोझ सीने पे हमेशा ही रहा है कुछ तो।

७ जुलाई २००८

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।

website metrics