अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 

अनुभूति में हरबंस सिंह अक्स की रचनाएँ-

अंजुमन में-
इश्क में फूल
चार क़तआत
देखने वालों
देखते ही देखते
बुतकदे में
 

 

देखते ही देखते

देखते ही देखते सब के चुराकर ले गया।
आईना इक धूप का टुकड़ा उड़ाकर ले गया।

मैं तो समझा था कि सूरज है वो देगा रोशनी
वो मगर मेरे उजाले भी उठाकर के ले गया।

रख गया इक मसअलों की धूप मेरे वास्ते
छाँव ठंडी ज़िंदगी की वो चरा कर ले गया।

चीथड़ों से एक गुड़िया मैंने की तख़लीफ जब
उस पे भी वो जालिम अपना हक जता कर ले गया।

उसके सीने में है क्या ये जान पाया ही न मैं
वो कि सारे राज़ सीने में दबा कर ले गया।

अब मेरी दुनिया में बाकी कुछ नहीं, कुछ भी नहीं
एक रेला आया पत्थर तक बहा कर ले गया।

ज़िंदगी की दास्ताँ लिखी थी हर पत्ते पे अक्स
आया तूफ़ाँ और सब पत्ते उड़ा कर ले गया।

७ जुलाई २००८

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।

website metrics