अंजुमन। उपहार। काव्य संगम। गीत। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। पुराने अंक संकलन। अभिव्यक्ति। कुण्डलिया। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर

अनुभूति में रविशंकर मिश्र 'रवि' की रचनाएँ -

नई रचनाओं में-
अपना बोझ दूसरों के सिर
अभी अभी अवतरित हुई जो
कलम चलाकर
कैसी आजादी
तकलीफें हैं

गीतों में-
ऊपर हम कैसे उठें
कैसे पाए स्नेह
खिला न कोई फूल
जैसे ही ठंड बढ़ी
दुख हैं पर
देश रसोई
धीरे-धीरे गुन शऊर का
बिटिया के जन्म पर
मुस्कुराकर चाय का कप
वही गाँव है
सन्दर्भों से कटकर
सौ सौ कुंठाओं मे

 


 

 

अभी अभी अवतरित हुई जो

अभी अभी अवतरित हुई जो
उस भोली मुस्कान का
सोच रहे हैं नाम रखें क्या
हम इस नन्हीं जान का

भोलेपन का
कोमलता का
सबका ही प्रतिबिम्ब दिखाये
शब्द कौन सा हो जो इसका
पूरा पूरा बोध कराये
घर में सब कर रहे प्रदर्शन
अपने हिन्दी ज्ञान का

दादा कहें कि
दादी रखें
दादी कहें कि दादा जी
कहें फुफा जी बुआ रखेंगी
बुआ बतायें पापा जी
सोच रहे पापा क्या होगा
मम्मी के अरमान का

वैसे सोचो तो
मानव का
नामों से क्या नाता है
वह होता है कौन क्या पता
जो भी यह तन पाता है
पर इस दुनिया में तो कोई
ज़रिया हो पहचान का

१ सिंतंबर २०१८

इस रचना पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमन। उपहार। काव्य चर्चा। काव्य संगम। किशोर कोना। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। रचनाएँ भेजें
नई हवा। पाठकनामा। पुराने अंक। संकलन। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर। समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है

hit counter