अंजुमन। उपहार। काव्य संगम। गीत। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। पुराने अंक संकलन। अभिव्यक्ति। कुण्डलिया। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर

अनुभूति में राहुल उपाध्याय की रचनाएँ —

छंद मुक्त में-
मरते दम तक
मौसम
मिलन
कहर
पहला प्यार
किनारे किनारे

दूर के मुसाफ़िर

संकलन में-
नया साल- क्रिसमस

दिये जलाओ- दीवाली

 

 

दूर के मुसाफ़िर

चलते-चलते थक के हम चूर हो गए
वक़्त के हाथों पाँव मजबूर हो गए

चले थे बड़ी धूम से बादशाह बनने
काम-काज में फ़से मज़दूर हो गए

किस क़दर निराली है शिक्षा प्रणाली
'पास' होते होते सब दूर हो गए

परदेस में बस जाने के बाद
चर्चे वतन के मशहूर हो गए

आस थी जिनसे कि उबारेंगे हमें
सियासत के ताज में कोहिनूर हो गए

किस किस से बचाए दिल-ए-नादान को
छोटे-मोटे कीटाणु तक शूर हो गए

कब और कहाँ मिलेंगी वो रामबाण दवा
कि इक खुराक़ ली और गम दूर हो गए

24 जून 2007

इस रचना पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमन। उपहार। काव्य चर्चा। काव्य संगम। किशोर कोना। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। रचनाएँ भेजें
नई हवा। पाठकनामा। पुराने अंक। संकलन। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर। समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है

hit counter