पत्र व्यवहार का पता

अभिव्यक्ति तुक-कोश

१. ३. २०१९

अंजुमन । उपहार । काव्य संगम । गीत । गौरव ग्राम । गौरवग्रंथ । दोहे । पुराने अंक । संकलन । अभिव्यक्ति
कुण्डलिया । हाइकु । अभिव्यक्ति । हास्य व्यंग्य । क्षणिकाएँ । दिशांतर । नवगीत की पाठशाला । रचनाकारों से

फागुन आ गया है

 

 

हल्दिया सुबहें हुई हैं कुमकुमी हैं शाम
फागुन आ गया है
आ गई लेकर हवाएँ मौसमी पैगाम
फागुन आ गया है

बाँध कर फिर सप्तरंगी स्वप्न आँचल में
कर रही स्नान किरणें झील के जल में
केश खोले धूप तट पर
कर रही विश्राम
फागुन आ गया है

उड़ रहे हैं चहचहाते पंछियों के दल
प्रीति के फिर गीत मीठे गा रही कोयल
झूमता महुआ खुशी से
मुस्कुराता आम
फागुन आ गया है

कल्पनाओं ने क्षितिज के छोर हैं लाँघे
बुन रहे अनुबंध मन के रेशमी धागे
लिख रहे हैं चिट्ठियाँ
भौरें कली के नाम
फागुन आ गया है

फूलती सरसों दहकते हैं पलाशी वन
अमिलताशी गंध में खोने लगा तन -मन
रच दिये मौसम ने रंगों के
विविध आयाम
फागुन आ गया है

ढोलके संगीत फगुआ खेलती टोली
याद आई गाँव की रंगों भरी होली
लौट आये दिन वो
सुधियों की उँगलियाँ थाम
फागुन आ गया है

- मधु शुक्ला

इस माह
होली विशेषांक में

गीतों में-

bullet

अमिताभ त्रिपाठी

bullet

आचार्य श्रीधर शील

bullet

ओमप्रकाश नौटियाल

bullet

कल्पना मनोरमा

bullet

कल्पना रामानी

bullet

उमाप्रसाद लोधी

bullet

गिरिमोहन गुरु

bullet

गीता पंडित

bullet

मधु शुक्ला

bullet

निशा कोठारी

bullet

पंकज परिमल

bullet

प्रदीप पुष्पेन्द्र

bullet

प्रदीप शुक्ला

bullet

मंजुलता श्रीवास्तव

bullet

रंजना गुप्ता

bullet

रविशंकर पांडेय

bullet

शशि पाधा

bullet

शशि पुरवार

bullet

शिवानंद सहयोगी

bullet

सीमा अग्रवाल

bullet

सुभाष वसिष्ठ

bullet

सुरेन्द्रपाल वैद्य

bullet

सुरेश चौधरी

bullet

सौरभ पांडेय

bullet

यायावर

bullet

योगेन्द्र कुमार मौर्य

bullet

-

bullet

-

छंदमुक्त में-

bullet

मधु संधु

bullet

मंजुल भटनागर

bullet

त्रिलोचना कौर

bullet

-

दोहों में-

bullet

ज्योतिर्मयी पंत

bullet

परमजीत कौर रीत

bullet

मंजु गुप्ता

bullet

मधु प्रधान

bullet

-

अंजुमन में-

bullet

शरद तैलंग

bullet

अंजुमन । उपहार । काव्य संगम । गीत । गौरव ग्राम । गौरवग्रंथ । दोहे । पुराने अंक । संकलन । हाइकु
अभिव्यक्ति । हास्य व्यंग्य । क्षणिकाएँ । दिशांतर । नवगीत की पाठशाला

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है।

Google
Loading
प्रकाशन : प्रवीण सक्सेना -- परियोजना निदेशन : अश्विन गांधी
संपादन¸ कलाशिल्प एवं परिवर्धन : पूर्णिमा वर्मन

सहयोग :
कल्पना रामानी