प्रत्येक सोमवार को प्रकाशित
 
पत्र व्यवहार का पता

अभिव्यक्ति  

९. ३. २००९

अंजुमन । उपहार । काव्य संगम । गीत । गौरव ग्राम । गौरवग्रंथ । दोहे । पुराने अंक । संकलन । हाइकु
अभिव्यक्ति । हास्य व्यंग्य । क्षणिकाएँ । दिशांतर

दिन होली के

 

गीत फाग के, दिन मस्ती के
उलझन-झिड़क ज़बरदस्ती के
बौरे-बहके-गंधनशीले
रूप दहकते रंग गरबीले
धरते पाँव सँवार झूमते
जैसे हों कहार डोली के
दिन होली के।

टिमकी ढोलक, बजे मँजीरे
ताल-स्वरों के चरन अधीरे
ढप पर थाप, झाँझ पर झोके
मन मचले, रोके ना रोके
नचती राधा हुई बावरी
कान्हा कहीं किसी टोली के
दिन होली के।

उड़त गुलाल लाल भए बादर
आसमान रंगों की झालर
झरे अबीर चले पछवैया
आँगन बोले सोन चिरैया
मन के द्वार, नयन के पनघट
रंग बिखरते मिठबोली के
दिन होली के।

-- यतीन्द्र राही

इस सप्ताह होली विशेषांक में

यतीन्द्र राही के हुरियारे गीत-

bullet

दिन होली के

bullet

दिन हुरियारे आए

डॉ सरस्वती माथुर की फागुनी रचनाएँ

bullet

आई है होली

bullet

फागुनी संगीत में

bullet

प्रेम का मौसम

bullet

आया है फागुन

bullet

चंद कदमों तक

bullet

लम्हा लम्हा

दोहों की बौछार-

bullet

आया फागुन-मदन मोहन अरविंद

bullet

बहक गए टेसू- क्षेत्रपाल शर्मा

bullet

पवन वसंती- विजय किसलय

bullet

रंगता कौन बसंत- दिनेश शुक्ल

पवन चंदन का बालगीत-

bullet

जंगल की होली

होली की ग़ज़लें-

bullet

बात छोटी सी है- सतपाल ख़्याल

bullet

रंग की बारिश- संजय विद्रोही

bullet

बहारें होली की- नज़ीर अकबराबादी

शशि पाधा का होली चिंतन-

bullet

आओ खेलें आज होली

संकलन में-

bullet

होली है

अन्य पुराने अंक

अंजुमन । उपहार । काव्य संगम । गीत । गौरव ग्राम । गौरवग्रंथ । दोहे । पुराने अंक । संकलन । हाइकु
अभिव्यक्ति । हास्य व्यंग्य । क्षणिकाएँ । दिशांतर

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है।

अपने विचार — पढ़ें लिखें

 

Google

Search WWW  Search anubhuti-hindi.org
प्रकाशन : प्रवीण सक्सेना -|- परियोजना निदेशन : अश्विन गांधी
संपादन¸ कलाशिल्प एवं परिवर्धन : पूर्णिमा वर्मन
-|- सहयोग : दीपिका जोशी
 
३०,००० से अधिक कविताओं का संकलन
   
१६ २३ ४ ००९ ३ ४ ५ ६ ७ ८ ९ ०