अभिव्यक्ति
कृपया केवल नए पते पर पत्र व्यवहार करें

9. 6. 2007  

अंजुमन उपहार कवि काव्य चर्चा काव्य संगम किशोर कोना गौरव ग्राम गौरवग्रंथ दोहे रचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतर समस्यापूर्ति

हुसैन के घोड़े

भाग रही हैं साँसें
या हंसों के जोड़े भाग रहे,
तस्वीरों से उछल हुसैन के-
घोड़े भाग रहे।

हर लमहे में नदी टूटती
दूर गगन में तारे
ठंडी भोर
उबलता पानी
छूने लगा किनारे
आस्तीन ऊपर तक बादल
मोड़े भाग रहे!

देवदार को आँधी के
आने की ख़बरें हैं
छप्पन छुरी-
जानकी बाई
गाने की ख़बरें हैं
दुहरे होते पेड़, हवा के
कोड़े भाग रहे!

संथालों की सोई बस्ती
जलती हुई मशालें हैं
और तांबई पिंडलियाँ
साँपों के
हुई हवाले हैं
चंपावन में आग लगी है, फूल
भगोड़े भाग रहे!

-सुधांशु उपाध्याय

 

इस सप्ताह

गीतों में-
सुधांशु उपाध्याय

संकलन में-
महेन्द्र भटनागर

कविताओं में-
सुरेश चन्द्र शुक्ल 'शरद आलोक'

नई हवा में-
गौतम जोशी और अरविंद चौहान

पिछले सप्ताह

इस माह के कवि में- नचिकेता

विताओं में- एकांत श्रीवास्तव, यश छाबडा, डॉ सोनाली नरगुंदे, महेंद्र भटनागर और प्रेम शंकर रघुवंशी

अंजुमन में- राजेन्द्र पासवान घायल और शरद तैलंग

दोहों में- प्रदीप दूबे

क्षणिकाओं में- कुंतल कुमार जैन

हास्य व्यंग्य में- हरि बिंदल, वीरेन्द्र जैन

नई हवा में- मीनाक्षी गोयल

मुक्तक में- तुषार जोशी

पाठकनामा में- किशोर सर्राफ़

अंजुमन उपहार कविकाव्य चर्चा काव्य संगम किशोर कोना गौरव ग्राम गौरवग्रंथ दोहे रचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतर समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9–16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।

अपने विचार — पढ़ें लिखें

Google

 
Search WWW  Search anubhuti-hindi.org

प्रकाशन : प्रवीण सक्सेना -|- परियोजना निदेशन : अश्विन गांधी
संपादन¸ कलाशिल्प एवं परिवर्धन : पूर्णिमा वर्मन
-|- सहयोग : दीपिका जोशी