अंजुमन। उपहार। काव्य संगम। गीत। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। पुराने अंक संकलन। अभिव्यक्ति। कुण्डलिया। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर

अनुभूति में सुधांशु उपाध्याय की रचनाएँ— 

नई रचनाओं में-
आधी रात
जो है होनेवाला
फोटो के बाहर चिड़िया
सपना रखना

गीतों में-
आने वाले कल पर सोचो
औरत खुलती है
कथा कहें
कमीज़ के नीचे
काशी की गलियाँ
ख्वाबों के नए मेघ
खुसरो नहीं गुज़रती रैन
जीने के भी कई बहाने
दरी बिछाकर बैठें
नींद में जंगल
पोरस पड़ा घायल
बात से आगे

हुसैन के घोड़े

 

औरत खुलती है

हल्की बारिश
एक-एक कर पत्ती धुलती है
धीरे-धीरे जैसे
कोई औरत खुलती है!

फूल बह गए
नदी रुकी है
टहनी तट की
और झुकी है
पानी को सहलाता पानी
कितना दर्द छिपाता पानी
टप-टप गिरती हुई रोशनी
पोर-पोर में घुलती है!

परछाईं-सी
काँप रही है
ठहर गई-सी
भाप रही है
होठों पर सिसकारी बैठी
अनजाने बादल की आदत
कितनी मिलती-जुलती है!

थके हुए छींटें
पानी के
सबब बने
नादानी के
नोक-नोक पर पानी ठहरा
भीतर पत्ता हुआ हरा
बहुत देर तक गीली टहनी
रहती हिलती-डुलती है।

९ जून २००७

इस रचना पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमन। उपहार। काव्य चर्चा। काव्य संगम। किशोर कोना। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। रचनाएँ भेजें
नई हवा। पाठकनामा। पुराने अंक। संकलन। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर। समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है

hit counter