अंजुमनउपहारकाव्य संगमगीतगौरव ग्राम गौरवग्रंथदोहे पुराने अंक संकलनअभिव्यक्ति कुण्डलियाहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतर

सुभाष चंद्र लखेड़ा

जन्म- १५ अक्टूबर १९४९ को रिखेडा, पौड़ी (उत्तराखंड), भारत में।
शिक्षा- एम. एससी. (रसायन विज्ञान)

कार्यक्षेत्र- रक्षा शरीरक्रिया एवं सम्बद्ध विज्ञान संस्थान (डिपास) में वैज्ञानिक के पद पर कार्य के साथ-साथ वैज्ञानिक एवं साहित्यिक लेखन। केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित "विज्ञान पुस्तक पुरस्कार" योजनाओं की चयन समितियों में सहभागिता तथा "विज्ञान प्रगति" पत्रिका की सलाहकार समिति के मानद सदस्य (२००४-२००६)।

प्रकाशित कृतियाँ-

bullet

खेल, खिलाड़ी और विज्ञान

bullet

लघुकथाएँ : वैज्ञानिक की कलम से

bullet

वैज्ञानिकों के रोचक और प्रेरक प्रसंग

bullet

मेरी रोचक एवं प्रेरक लघुकथाएँ

bullet

लघुकथा संग्रह – पैदायशी पागल

bullet

संपादन-स्पंदन, प्रस्तुति एवं विज्ञान गंगा नामक पत्रिकाओं का संपादन।

इसके अतिरिक्त वैज्ञानिक अनुसंधान कार्यों से जुड़े अनेक शोध पत्र एवं रिपोर्ट, वैज्ञानिक लेख एवं विविध साहित्यिक रचनाओं की रचना की जिन्हें देश एवं विदेश में लगभग सभी प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं, आकाशवाणी केन्द्रों एवं टीवी के विभिन्न चैनलों ने प्रकाशित/प्रसारित किया है।

सम्मान व पुरस्कार- हिंदी विज्ञान साहित्य परिषद्, भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र द्वारा दो बार उत्कृष्ट विज्ञान लेखन हेतु पुरस्कृत।
विज्ञान परिषद् प्रयाग, इलाहाबाद द्वारा "विज्ञान वाचस्पति" की मानद उपाधि एवं "व्हीटेकर पुरस्कार"।
केंद्रीय सचिवालय हिंदी परिषद्, नई दिल्ली द्वारा हिंदी के प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय योगदान हेतु सम्मानित पूर्व राष्ट्रपति महामहिम ज्ञानी जैल सिंह के कर कमलों से सम्मानित।
मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा २००९ के "आत्माराम पुरस्कार" पूर्व राष्ट्रपति महामहिम श्रीमती प्रतिभा देवी सिंह पाटिल के कर कमलों से सम्मानित।
हिंदी माध्यम से विज्ञान लोकप्रियकरण के लिए विज्ञान परिषद् प्रयाग, इलाहाबाद द्वारा "विज्ञान परिषद् प्रयाग शताब्दी सम्मान" २०१२।
युवा हिंदी संस्थान, अमेरिका द्वारा हिंदी में विज्ञान लेखन हेतु २०१२ में न्यू जर्सी में सम्मानित तथा
पर्वतीय लोकविकास समिति, नई दिल्ली द्वारा उत्तरायणी महोत्सव- २०१४ में "पर्वत गौरव सम्मान"

संप्रति : वर्ष २०२१ से विज्ञानकु लेखन। राजभाषा के प्रचार-प्रसार और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मामलों में निरंतर योगदान। राष्ट्रीय स्तर पर हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए विगत ३३ वर्षों से प्रयासरत।

संपर्क- subhash.surendra@gmail.com

  अनुभूति में सुभाष चंद्र लखेड़ा की रचनाएँ-

विज्ञानकु में-
विज्ञानकु: नवाचार
विज्ञानकु: परिभाषा
विज्ञानकु: सृष्टि
विज्ञानकु: विज्ञान प्रसार

 

इस रचना पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम गौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलन हाइकु हास्य व्यंग्य क्षणिकाएँ दिशांतर समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है

hit counter