अंजुमन। उपहार। काव्य संगम। गीत। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। पुराने अंक संकलन। अभिव्यक्ति। कुण्डलिया। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर

अनुभूति में सचिन त्रिपाठी की रचनाएँ—

हास्य व्यंग्य में-
इंटरव्यू
कसाई
धन्नो
भूत
सपना

 

 

 

 

इंटरव्यू

इंटरव्यू चल रहा था
मैं भी लाइन में खड़ा था
मेरा नंबर आया
मुझको अंदर बुलाया
मैंने पाँच वर्ष का अनुभव
और सारी डिगरियाँ दिखाई
ये नहीं है काफ़ी
ये बात उन्होंने मुझको समझाई
कहने लगे
कुछ और लाए हो तो दिखाओ
नहीं तो चलते नज़र आओ
मैंने कहा नहीं नहीं
इस कंपनी में एम. डी. है मेरे मामा
कहने लगे
पहले क्यों नहीं बताया ये झामा
बेकार में डिगरियाँ दिखा रहे हो
पहले से क़ाबिल आदमी नज़र आ रहे हो
अब ये नौकरी आप की है
कंपनी आपके बाप की है
जब चाहे आएँ
जब चाहे चले जाएँ
क्या वेतन चाहते हैं
हमको बताएँ
मुझको मेरा केबिन दिखा दिया
एपॉइंटमेंट लेटर थमा दिया
बड़ी इज़्‍ज़त के साथ मुझको विदा किया
मामा की पोस्ट ने बड़ा मज़ा दिया।

09 फरवरी 2007

इस रचना पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमन। उपहार। काव्य चर्चा। काव्य संगम। किशोर कोना। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। रचनाएँ भेजें
नई हवा। पाठकनामा। पुराने अंक। संकलन। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर। समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है

hit counter