अंजुमन। उपहार। काव्य संगम। गीत। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। पुराने अंक संकलन। अभिव्यक्ति। कुण्डलिया। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर

अनुभूति में अभय कुमार यादव की रचनाएँ—

छंदमुक्त में-
अतीत से सीख
ज़रूरत
संघर्ष तिमिर

 

अतीत से सीख

भूलकर बीते पलों को कुछ नई शुरुआत कर
छोड़ कर चिंता, तू चिंतन कुछ नया करने का कर
अतीत के कुछ पल
बुरे थे तो क्या
आज भी ये पल अतीत सा है तो क्या
कल शायद होगा बदला हुआ
बड़ा ही खुबसूरत, खुशनुमा
ना पी तू अब हर पल
बीते पलों का जहर
भूलकर बीते पलों को कुछ नई शुरुआत कर
दृढ़ता का थामकर दामन
देखो एक बार बढ़कर
अँधेरा खुद ही चल देगा
तेरी जिंदगी को छोड़कर,
कहीं कर रहीं होगी इंतज़ार
तेरी मंज़िल बेसब्री से,
कोशिशें कर ले अभी
फिर खो न जाए, कहीं ये मन
भूलकर बीते पलों को कुछ नई शुरुआत कर

९ फरवरी २००५

इस रचना पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमन। उपहार। काव्य चर्चा। काव्य संगम। किशोर कोना। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। रचनाएँ भेजें
नई हवा। पाठकनामा। पुराने अंक। संकलन। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर। समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है

hit counter