अंजुमनउपहारकाव्य संगमगीतगौरव ग्राम गौरवग्रंथदोहे पुराने अंक संकलनअभिव्यक्ति कुण्डलियाहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतर

अनुभूति में अशोक चक्रधर की रचनाएँ-

नई रचनाएँ-
कम से कम
कौन है ये जैनी
तो क्या यहीं?
नया आदमी
फिर तो
बौड़म जी बस में
ससुर जी उवाच
सिक्के की औक़ात

होली में-
होरी सर र र

कविताओं में-
बहुत पहले से भी बहुत पहले

हास्य व्यंग्य में-
गति का कसूर
ग़रीबदास का शून्य
जंगल गाथा
तमाशा
समंदर की उम्र
हँसना रोना
हम तो करेंगे
और एक पत्र - फ़ोटो सहित

स्तंभ-
समस्यापूर्ति

संकलन में-
नया साल-सुविचार

 

कै होरी सर र र र

दीखै उजलौ उजलौ अभी, निगोड़े पर र र र,
दूँगी सान कीच में कान-मरोड़े अर र र र।
कै होरी सर र र र।

लुक्कन के लग जाय लुकाटी, लाठी कस कै मारी रे,
कारी सब तेरी करतूत कि म्हौं ते निकसैं गारी रे,
दरोगा बनैं, डरप चौं गयौ, घुस गयौ घर र र र।
कै होरी सर र र र।

दूल्हा बेच, रुपैया खैंचे, जामें हया न आई रे,
छोरी बारे के बारे में, जामें दया न आई रे,
पीटौ खूब नासपीटे कूँ, बोलै गर र र र।
कै होरी सर र र र।

सीधौ-सीधौ फिरै डगर में, मन में लडुआ फूटै रे,
मौहल्ला में हल्ला सौ मचौ, निपुतौ रडुआ टूटै रे,
लुगइयन पै मटकावै सैन, मिटे तू मर र र र।
कै होरी सर र र र।

डारौ जात-पात कौ ज़हर, भंग जो तैनें घोटी रे,
नंगे कू नंगौ का करैं, खुल गई तेरी लंगोटी रे,
नेता बन मेंढक टर्रायं, टेंटुआ टर र र र।
कै होरी सर र र र।

छेड़ै भली कली गलियन में, जानैं भली चलाई रे,
तोकूं छोड़ ग़ैर के संग भज गई तेरी लुगाई रे,
डारै दूजी कोई न घास, धूर में चर र र र।
कै होरी सर र र र।

भूली मूल, ब्याज भई भूल, दई दिन दून कमाई रे,
लाला ये लै ठैंगा देख, कि दिंगे एक न पाईं रे,
बही-खातौ होरी में डार, चाहे जो भर र र र।
कै होरी सर र र र।

गारी हजम करीं हलुआ-सी, ललुआ लाज न आई रे,
तोकूं बैठी रोट खवाय, बहुरिया आज न आई रे,
नारी सच्चेई आज अगारी, पिट गए नर र र र।
कै होरी सर र र र।

सासू बहू है गई धाँसू, आँसू मती बहावै री,
घर तो भोर भए की खिसकी, खिसकी तेरी उड़ावै री,
बल बच गए मगर रस्सी तौ गई ज़र र र र।
कै होरी सर र र र।

पोलिंग में बिक जावै मोल, न ऐसी मेरी जिठानी रे,
खोलै पोल ढोल के संग, रंग में ऐसी ठानी रे,
अटल, केसरी, इंदर, लालू, गए डर र र र।
कै होली सर र र र।

01 मार्च 2006

इस रचना पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम गौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलन हाइकु हास्य व्यंग्य क्षणिकाएँ दिशांतर समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है

hit counter