प्रत्येक सोमवार को प्रकाशित
 
पत्र व्यवहार का पता

२८. ४. २००८ 

अंजुमन । उपहार । कवि । काव्य चर्चा । काव्य संगम । किशोर कोना । गौरव ग्राम । गौरवग्रंथ । दोहे । रचनाएँ भेजें
अभिव्यक्ति। नई हवा । पाठकनामा। पुराने अंक । संकलन। हाइकु । हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ । दिशांतर। समस्यापूर्ति

बहुत है

जग में जो बदनाम बहुत है
यारों उसका नाम बहुत है

छोड़ दिया है साथ सभी ने
लेकिन अब आराम बहुत है

दिल की प्यास बुझानी हो तो
आँखों का इक जाम बहुत है

लिखने को इक गीत नया-सा
इक प्यारी सी शाम बहुत है

दिल की दुनिया महकाने को
एक तुम्हारा नाम बहुत है

सोच समझ कर सौदा करना
मेरे दिल का दाम बहुत है

तुमसे बिछड़कर हमने जाना
गम का भी ईनाम बहुत है

इश्क में मरना अच्छा तो है
पर ये किस्सा आम बहुत है

-- देवमणि पांडेय

 

अंजुमन । उपहार ।कवि ।काव्य चर्चा । काव्य संगम । किशोर कोना । गौरव ग्राम । गौरवग्रंथ । दोहे । रचनाएँ भेजें
नई हवा । पाठकनामा । पुराने अंक । संकलन । हाइकु । हास्य व्यंग्य । क्षणिकाएँ । दिशांतर । समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है।

अपने विचार — पढ़ें लिखें

 

Google


Search WWW  Search anubhuti-hindi.org
प्रकाशन : प्रवीण सक्सेना -|- परियोजना निदेशन : अश्विन गांधी
संपादन¸ कलाशिल्प एवं परिवर्धन : पूर्णिमा वर्मन
-|- सहयोग : दीपिका जोशी
 
१००० से अधिक कवियों की १०,००० से अधिक कविताओं का संकलन
 
१४ २ ३ ४ ५ ६ ७ ८ ९ ०