अंजुमन। उपहार। काव्य संगम। गीत। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। पुराने अंक संकलन। अभिव्यक्ति। कुण्डलिया। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर

अनुभूति में राजेश जोशी अन्य कविताएँ—

हास्य व्यंग्य में-
न्यू जोइनिंग
फार्मूला बटरिंग
शिव जी के यहाँ चोरी
साथी रेगिस्तान का
 

 

फार्मूला बटरिंग

नई नौकरी पर मिले एक विभागी नेता
बोले जरा इधर आना बेटा
हमने पूरे विभाग को हिला रखा है
और तुम्हारी जन्म कुण्डली का भी पता लगा रखा है
तुम्हारा पिछला रिकार्ड बड़ा खराब है
और चापलूसी का रिकार्ड बड़ा लाजबाब है
सुधर जाना इसी में भलाई है
नही तो अंतिम हथियार दुनिया से विदाई है
हमने मौके की नजाकत देख
थोड़ा नरम लहजा दिखाया
अपना फारमूला बटरिंग नम्बर तीन सौ अपनाया
और बोले कौन कहता है कि हम चापलूस हैं
जी हम तो छोटे मोटे लेवल के जासूस हैं
थोड़ी इधर की उधर और सबको राम करते हैं
बस आप जैसे लोगों के ही काम करते हैं
बास लोगों की सेवा पानी ही हमारे धन्धे हैं
और मालिक हम गैर थोड़े हैं आप ही के बन्दे हैं
आप के लिये भी दो चार चक्कर लगाएँगे
आपका हाथ रहा
तो सारी खबरें आप ही तक पहुचाएँगे
तब से नेता मित्र यूँ फिसले
कि आज तक नहीं सँभले
जब भी मिलते हैं
यही पूछते हैं
अरे जोशी जी महाराज क्या हाल हैं
ये किसके प्रमोशन का साल है

१६ जनवरी २००३

 

इस रचना पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमन। उपहार। काव्य चर्चा। काव्य संगम। किशोर कोना। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। रचनाएँ भेजें
नई हवा। पाठकनामा। पुराने अंक। संकलन। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर। समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है

hit counter