अंजुमन। उपहार। काव्य संगम। गीत। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। पुराने अंक संकलन। अभिव्यक्ति। कुण्डलिया। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर

अनुभूति में अंशुमान शुक्ला
की रचनाएँ—

तुकांत में-
मन का गीत
जन्मदिवस का उपहार

संकलन में-
होली है- होली आज मनाना है
गुच्छे भर अमलतास–तेज धूप में, छत पर

 

जन्मदिवस का उपहार

जीवन के हर मोड़ पर साथी
याद मुझे तुम कर लेना
जो भटक जाओे गर राहों से
तो साथ मुझे तुम कर लेना

राहों के हर पत्थर को मैं
धूल बना बिखरा दूँगा
काटों के रस्तों को भी मैं
फूलो सा महका दूँगा

खुशियों के तो साथी सब हैं
दुख दर्द मे सहारा कर लेना
जब लगे कि दिल टूटा सा है
इस दिल से गुजारा कर लेना

दुख के बादल से भी मैं
खुशियो के गीत बरसा दूँगा
सुन्दर सपनो की बातों को
मै सच कर के दिखला दूँगा

इन शब्दों के हर अंशों को
स्वीकार हृदय से कर लेना
जन्म दिवस के उपहारों में ये
उपहार हमारा भी लेना

१६ अप्रैल २००२

इस रचना पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमन। उपहार। काव्य चर्चा। काव्य संगम। किशोर कोना। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। रचनाएँ भेजें
नई हवा। पाठकनामा। पुराने अंक। संकलन। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर। समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है

hit counter