अंजुमन। उपहार। काव्य संगम। गीत। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। पुराने अंक संकलन। अभिव्यक्ति। कुण्डलिया। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर

ओम धीरज

जन्म- १५ मार्च सन् १९५८ को ग्राम भदौरा, पत्रालय मौधिया, जनपद गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) में।

कार्यक्षेत्र- प्रशासनिक सेवा (उ॰प्र॰पी॰सी॰एस॰)। इसके अतिरिक्त संस्थापक संरक्षक, अक्षर आरसीः साहित्यक एवं सांस्कृतिक मंच (पंजीकृत) केराकत जौनपुर वर्ष १९९५, संस्थापक ट्रस्टी पंजीकृत-मातृ-पितृ संस्मृति सेवा संस्थान, भदौरा मौधिया तथा गाजीपुर, ग्रामीण पुस्तकालय की स्थापना एवं अन्य साहित्यिक एवं सामाजिक गतिविधियों का संचालन

प्रकाशित कृतियाँ-
गीत संग्रह-
बेघर हुए अलाव और सावन सूखे पाँव
सह-संकलन-
रेत में बहता जल, यादें अतीत की, पूर्वांचल की माटी, गोमती के स्वर, नवगीत नई दस्तकें, नवगीत के नये प्रतिमान, शब्दायन, गीत वसुधा।
सम्पादन-
अक्षर सुमन (केराकत जौनपुर के ३६ कवियों का संकलन- वर्श १९९६), चन्दौली कल और आज (जनपद महोत्सव २००३ की दस्तावेजी स्मारिका) ३. सलाहकार सम्पादक-सबके दावेदार (हिन्दी त्रैमासिक पत्रिका) आजमगढ़

सम्मान व पुरस्सकार-
उ॰प्र॰ हिन्दी संस्थान लखनऊ (शासन) का नामित निराला पुरस्कार गीत संग्रह-सावन सूखे पाँव पर, हिन्दी साहित्य सम्मेलन प्रयाग द्वारा साहित्य महोपाध्याय मानद उपाधि, संगम साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था गोरखपुर का संगम-सृजन २०१२, श्री शम्भुनाथ सिंह रिसर्च फाउण्डेशन (नवगीत दशक के सम्पादक), वाराणसी द्वारा प्रदत्त पहरूआ सम्मान, अखिल भारतीय हिन्दी सेवा संस्थान इलाहाबाद की साहित्य षिरामणि उपाधि वर्ष २००४ 

ईमेल- 

 

अनुभूति में ओम धीरज की रचनाएँ-

गीतों में-
अलग-अलग दामों पर
कैसे कह दूँ
खबर बनाम बतकही
जन्म-दिवस बिटिया का
फेसबुक बनाम घर की खबर
साथी बोलो


 

इस रचना पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमन। उपहार। काव्य चर्चा। काव्य संगम। किशोर कोना। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। रचनाएँ भेजें
नई हवा। पाठकनामा। पुराने अंक। संकलन। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर। समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है

hit counter