अंजुमन। उपहार। काव्य संगम। गीत। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। पुराने अंक संकलन। अभिव्यक्ति। कुण्डलिया। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर

अनुभूति में नीरज कुमार नीर की रचनाएँ-
नई रचनाओं में-
औरत और नदी
दीया और चाँद
न जाने कब चाँद निकलेगा
स्मृति
हर्ष और विषाद

छंदमुक्त में-
अवतार अब जरूरी है
उड़ो तुम
काला रंग
जन गण मन के अधिनायक
जहरीली शराब
परंपरा
सपने और रोटियाँ
सुख का सूरज
सुखद स्मृतियाँ

 

सपने और रोटियाँ

सपने
अक्सर झूठे होते हैं
मैने झूठ बेचकर सच
खरीदा है
सच
अपने बूढ़े माँ बाप के लिये
सच अपने बीवी बच्चों
के लिये

मैंने सपने बेचकर
खरीदी हैं रोटियाँ
सपने सहेजे नहीं जा सकते
मैं सहेज कर
रखता हूँ रोटियाँ
पेट भरा हो
तो नींद गहरी आती है
गहरी नींद में
सपने नहीं आते
मैं नींद में गहरे सोता हूँ
क्योंकि मैने
सपने बेचकर खरीदी हैं -
रोटियाँ 

३ नवंबर २०१४

 

इस रचना पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमन। उपहार। काव्य चर्चा। काव्य संगम। किशोर कोना। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। रचनाएँ भेजें
नई हवा। पाठकनामा। पुराने अंक। संकलन। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर। समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है

hit counter