| 
                   
                  अक्षय कुमार 
                    
                
                  जन्म : १९ दिसम्बर, 
                  १९४६, बरेली (उत्तर प्रदेश)। विख्यात शायर जनाब साकिब बरेलवी के 
                  पुत्र। 
                  शिक्षा : अर्थशास्त्र 
                  में स्नातकोत्तर उपाधि। भारतीय जनसंचार माध्यम संस्थान, नई 
                  दिल्ली, राष्ट्रीय समाज-सुरक्षा संस्थान, नई दिल्ली, 
                  राष्ट्रीय-ग्राम-विकास संस्थान, हैदराबाद तथा स.ब.भा. पटेल 
                  लोक-प्रशासन संस्थान, अहमदाबाद से प्रशिक्षण। 
                  अभिरुचियाँ एवं कृतियाँ :
                  चुपचाप कविताएँ लिखना। देश की कई पत्र-पत्रिकाओं में कविताएँ 
                  प्रकाशित। 'पत्थरों के बीच' कविता संग्रह। कैरेबियन क्षेत्र के 
                  प्रमुख कवि मार्टिन कार्टर की कविताओं का हिंदी में सशक्त 
                  अनुवाद। देश-विदेश में निरन्तर यात्राएँ। खास तौर से देश के 
                  ग्रामीण एवं जनजातीय अंचलों से गहरा सम्बन्ध। उनके आर्थिक एवं 
                  सामाजिक जीवन के अनेक पहलुओं का अध्ययन-मनन। 
                  "लोक-कल्याण" (हिन्दी-अंग्रेज़ी 
                  मासिक) का संपादन। आकाशवाणी से "नया सवेरा" नामक साप्ताहिक 
                  कार्यक्रम का प्रसारण। "गीली मिट्टी" नामक सामाजिक वृत्तचित्र 
                  राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित। लघु समाचार-पत्रों के सम्बन्ध 
                  में शोध-अध्ययन। 
                  अनुभव : उत्तर प्रदेश एवं 
                  हिमाचल में विभिन्न सार्वजनिक पर्वों का प्रबन्धन। देश-विदेश 
                  में, विविध स्तरों पर अनेक प्रतिनिधि-मंडलों में सहभागिता। 
                  वृति : भारतीय सूचना-सेवा के 
                  वरिष्ठ अधिकारी। केन्द्र सरकार के शिक्षा एवं संस्कृति, महिला 
                  तथा बाल-कल्याण विभाग, कल्याण-मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, रेल 
                  मंत्रालय, उपराष्ट्रपति सचिवालय आदि विभागों एवं मंत्रालयों से 
                  संबद्ध रहे। लगभग ६ वर्षों तक राष्ट्रपति के उप प्रेस सचिव रहे। 
                  संप्रति : प्रधानमंत्री 
                  कार्यालय में जन संपर्क निदेशक के रूप में कार्यरत।  |