प्रत्येक सोमवार को प्रकाशित
 
पत्र व्यवहार का पता

अभिव्यक्ति  

६. ४. २००९

अंजुमनउपहारकाव्य संगमगीतगौरव ग्रामगौरवग्रंथ दोहे पुराने अंकसंकलनहाइकु
अभिव्यक्ति हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरनवगीत की पाठशाला

तुम क्या जानो हम क्या जानें

 

तुम क्या जानो हम क्या जानें
क्या हुआ
क्या नहीं हुआ है
हाँफ रहा है समय बेचारा
सुनो, किसी की यही दुआ है

रंगहीन
हो गई दिशाएँ
बहती है विपरीत हवाएँ
गीत बेसुरे जाने क्यों हैं
पिंजरे में सो रहा सुआ है
तुम क्या जानो हम क्या जानें
क्या हुआ
क्या नहीं हुआ है

मन-सितार
औंधा लेटा है
देह राग रोता गाता है
नहीं उभरते चित्र कहीं भी
जाने क्या अपशकुन हुआ है
तुम क्या जानो हम क्या जानें
क्या हुआ
क्या नहीं हुआ है

नदिया-
नदिया सूखा पानी
अम्मा की छूटी गुड़धानी
गाँव गाँव घुस गया शहर है
जाने किसने इन्हें छुआ है
तुम क्या जानो हम क्या जानें
क्या हुआ
क्या नहीं हुआ है
1
--निर्मला जोशी

इस सप्ताह

गीतों में-

पुनर्पाठ में-

छंदमुक्त में-

दोहों में-

अंजुमन में-

पिछले सप्ताह
२३ मार्च २००९ के अंक में

गीतों में-

पुनर्पाठ में-

छंद मुक्त में-

छोटी कविताओं में-

दोहों में-

अन्य पुराने अंक

अंजुमनउपहारकाव्य संगमगीतगौरव ग्रामगौरवग्रंथ दोहे पुराने अंकसंकलनहाइकु
अभिव्यक्ति हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतर

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है।

अपने विचार — पढ़ें लिखें

 

Google

Search WWW  Search anubhuti-hindi.org
प्रकाशन : प्रवीण सक्सेना -|- परियोजना निदेशन : अश्विन गांधी
संपादन¸ कलाशिल्प एवं परिवर्धन : पूर्णिमा वर्मन
-|- सहयोग : दीपिका जोशी
 
३०,००० से अधिक कविताओं का संकलन
   
१ २ ३ ४ ५ ६ ७ ८ ९ ०