प्रत्येक सोमवार को प्रकाशित
 
पत्र व्यवहार का पता

१०. ३. २००८ 

अंजुमन । उपहार । कवि । काव्य चर्चा । काव्य संगम । किशोर कोना । गौरव ग्राम । गौरवग्रंथ । दोहे । रचनाएँ भेजें
अभिव्यक्ति। नई हवा । पाठकनामा। पुराने अंक । संकलन। हाइकु । हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ । दिशांतर। समस्यापूर्ति

फूलों ने अधर न खोले

शंख
मचाते रहे शोर पर
इन फूलों ने अधर न खोले।

होते रहे
समर्पित प्रति दिन
हँसते-हँसते
खिलकर, झरकर।
बसते रहे सुरभि ले कर वे
साँसों के पथ, ह्रदय उतर कर।।

कोई ऐसा
फूल नहीं जो
नयनों में कुछ रंग न घोले।

कर्कश ध्वनि
के सिवा शंख के
अंतर से
कुछ कभी न निकला
रंग, रूप, रस, गंध हीन वह
जीवन भर ही रहा खोखला।

आत्मप्रशंसा
लीन शंख ये
रहे जन्म से ही बड़-बोले।

--हरि ठाकुर

 

इस सप्ताह

गीतों में-

अंजुमन में-

इस माह के कवि में

छंदमुक्त में-

दोहों में-

पिछले सप्ताह
(३ मार्च के अंक में)

गीतों में-
राजेंद्र गौतम

अंजुमन में-
शशि जोशी

छंदमुक्त में-
डॉ. हरेंद्र सिंह नेगी

नई हवा में-
दिव्यांशु शर्मा

दोहों में-
नरेश शांडिल्य

अन्य पुराने अंक

अंजुमन । उपहार ।कवि ।काव्य चर्चा । काव्य संगम । किशोर कोना । गौरव ग्राम । गौरवग्रंथ । दोहे । रचनाएँ भेजें
नई हवा । पाठकनामा । पुराने अंक । संकलन । हाइकु । हास्य व्यंग्य । क्षणिकाएँ । दिशांतर । समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है।

अपने विचार — पढ़ें लिखें

 

Google


Search WWW  Search anubhuti-hindi.org
प्रकाशन : प्रवीण सक्सेना -|- परियोजना निदेशन : अश्विन गांधी
संपादन¸ कलाशिल्प एवं परिवर्धन : पूर्णिमा वर्मन
-|- सहयोग : दीपिका जोशी
 
१००० से अधिक कवियों की १०,००० से अधिक कविताओं का संकलन
 
१० २ ३ ४ ५ ६ ७ ८ ९ ०