प्रत्येक सोमवार को प्रकाशित
 
पत्र व्यवहार का पता

२५. २. २००८ 

अंजुमन । उपहार । कवि । काव्य चर्चा । काव्य संगम । किशोर कोना । गौरव ग्राम । गौरवग्रंथ । दोहे । रचनाएँ भेजें
अभिव्यक्ति। नई हवा । पाठकनामा। पुराने अंक । संकलन। हाइकु । हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ । दिशांतर। समस्यापूर्ति

एक चिड़िया आई

जिस दिन मेरे घर एक
चिड़िया आई
पंख फुलाए

मैंने देखा वह दिन
मेरे मन का था
भूल गई थीं
सभी झंझटें
लिखी गई थी सिर्फ़ राग-मय
मीठी-मीठी घर-गाथा

मुझे लगा यह दिवस
सुरों में
मुझको गाए

हर कश्मीरी-क्षण मुझमें
जो डरा-डरा था
अपने पंखों
लाल गुलों का बाग खिलाए
अब तक जो मेरी आँखों में
नुचा-मरा था

मेरा आज
तुम्हारे कल की
भोर जगाए

--अनूप अशेष

 

इस सप्ताह

गीतों में-

अंजुमन में-

छंदमुक्त में-

दोहों में-

पिछले सप्ताह
(१८ फ़रवरी के अंक में)

अंजुमन में-
राजेंद्र पासवान घायल

गीतों में-
श्यामसुंदर दुबे

गौरव-ग्राम में-
धूमिल की कविताओं का पुनर्पाठ

क्षणिकाओं में-
रश्मि बड़थ्वाल

दिशांतर में-
डॉ. कृष्ण कन्हैया

अन्य पुराने अंक

अंजुमन । उपहार ।कवि ।काव्य चर्चा । काव्य संगम । किशोर कोना । गौरव ग्राम । गौरवग्रंथ । दोहे । रचनाएँ भेजें
नई हवा । पाठकनामा । पुराने अंक । संकलन । हाइकु । हास्य व्यंग्य । क्षणिकाएँ । दिशांतर । समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है।

अपने विचार — पढ़ें लिखें

 

Google


Search WWW  Search anubhuti-hindi.org
प्रकाशन : प्रवीण सक्सेना -|- परियोजना निदेशन : अश्विन गांधी
संपादन¸ कलाशिल्प एवं परिवर्धन : पूर्णिमा वर्मन
-|- सहयोग : दीपिका जोशी
 
१००० से अधिक कवियों की १०,००० से अधिक कविताओं का संकलन
 
१ २ ३ ४ ५ ६ ७ ८ ९ ०