रामनाम संकल्प

 
  राम नाम संकल्प है
प्रिय सुंदर न्यारा नाम

राम नाम है, प्रेम का
अंतर्मन का आधार
जहाँ क्रोध का काम नहीं
राम धीर आगार
राम नाम उपकार का
जनहित जिनका काम
राम नाम संकल्प है
प्रिय सुंदर न्यारा नाम

नाम संग जब जुड़े रहे
सत कर्मों में जीव
मर्यादा में रहे सदा
पुरुषोत्तम रघुवीर
राम नाम स्नेह का
डर का नहीं निशान
राम नाम संकल्प है
प्रिय सुंदर न्यारा नाम

राम नाम है, लोकहित
राम नाम है, धर्म हित
राम नाम सर्वार्थ सिद्ध
राम नाम सुखधाम नित
राम नाम जपकर सदा
मन हो जा निष्काम
राम नाम संकल्प है
प्रिय सुंदर न्यारा नाम

- स्मृति गुप्ता
१ अप्रैल २०२४

इस रचना पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमन। उपहार। काव्य चर्चा। काव्य संगम। किशोर कोना। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। रचनाएँ भेजें
नई हवा। पाठकनामा। पुराने अंक। संकलन। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर। समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है

hit counter