राम

 
  सच्चाई का दीप जलाने वाले राम
तम के घेरे सकल हटाने वाले राम

मानवता का पाठ पढ़ाने वाले राम
ऊँच-नीच का भेद मिटाने वाले राम

तारणहार हैं केवट और अहिल्या के
शबरी के बेरों को खाने वाले राम

सम्बन्धों में निहित मान-मर्यादा को
मन-वचनों से सदा निभाने वाले राम

कर्तव्यों को रख अधिकारों से पहले
धर्म - कर्म का मर्म बताने वाले राम

छल से कोई उनको कैसे पाएगा
प्रेम भक्ति से वश में आने वाले राम

'रीत' विनय कर, दया-दृष्टि तुम पर भी हो
सब भक्तों पे कृपा लुटाने वाले राम

- परमजीत कौर 'रीत'
१ अप्रैल २०२४

इस रचना पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमन। उपहार। काव्य चर्चा। काव्य संगम। किशोर कोना। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। रचनाएँ भेजें
नई हवा। पाठकनामा। पुराने अंक। संकलन। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर। समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है

hit counter