पिता की तस्वीर
पिता को समर्पित कविताओं का संकलन

 


जीवन-दाता

स्वीकारो यह नमन हमारा
जीवन के दाता
परम पूज्य है आप हमारे
आप ही भाग्य विधाता

प्रेम सिंधु जो छिपा आप में
हमें देख हरसाता
आँसू बन नयनों से हम पर
सदा प्रेम बरसाता

आशीर्वचन आपका नित ही
पथ प्रशस्त है करता
जीवन के इस नंदनवन में
ढेरों खुशियाँ भरता

तारा आपकी आँखों का
बनना क्यों मुझको भाता
यही एक संबंध हमारा
दृढ़ करता जो नाता

- सत्यनारायण सिंह


इस रचना पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमन। उपहार। काव्य चर्चा। काव्य संगम। किशोर कोना। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। रचनाएँ भेजें
नई हवा। पाठकनामा। पुराने अंक। संकलन। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर। समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है

hit counter