अंजुमन। उपहार। काव्य संगम। गीत। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। पुराने अंक संकलन। अभिव्यक्ति। कुण्डलिया। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर

             साक्षर बनाती पाठशाला

 

सभी को साक्षर बनाती पाठशाला
हम उमर साथी मिलाती पाठशाला

बात कहने व सुनने का सलीक़ा
वस्तुओ के आकलन का तरीका
बोध लिपियों का कराती पाठशाला

साथियों के साथ हिलमिल खेलना
हार हो या जीत सब कुछ झेलना
स्वयं से ऊपर उठाती पाठशाला

आगे बढ़ने की ललक, न झींकना,
दूसरों को देख कर भी सीखना,
भाव स्पर्धा का जगाती पाठशाला

वेश-भूषा रहन-सहन के फर्क़ को
अनेकता में एकता के तर्क को
सबको समरसता सिखाती पाठशाला

- अलकेश त्यागी
१ सितंबर २०२४

इस रचना पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमन। उपहार। काव्य चर्चा। काव्य संगम। किशोर कोना। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। रचनाएँ भेजें
नई हवा। पाठकनामा। पुराने अंक। संकलन। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर। समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है

hit counter