अंजुमन। उपहार। काव्य संगम। गीत। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। पुराने अंक संकलन। अभिव्यक्ति। कुण्डलिया। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर

        नवल वर्ष की वेला पर

 

नवल वर्ष की बेला पर
जड़-चेतन औ सब परिजन
भाव विभोर हो हर्षित मन
करते सबका अभिनंदन

इस पवित्र पुण्योत्सव पर
गद् गद् उर के भाव सुमन
पत्र, पुष्पमय शुभ पूजन
लेकर करते हैं वंदन

हर्ष विभोर हम स्वागत में
भर दुआओं से यह आँगन
पुलकित है कण-कण जिसमें
अर्पित है सौ बार नमन

खिले सृजन का सहज भाव
अनमोल रहे नववर्ष मिलन
प्रेम, एकता बंधु भाव से
करे 'मंजु' नव अभिवंदन

- डॉ मंजु गुप्ता
१ जनवरी २०२१

इस रचना पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमन। उपहार। काव्य चर्चा। काव्य संगम। किशोर कोना। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। रचनाएँ भेजें
नई हवा। पाठकनामा। पुराने अंक। संकलन। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर। समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है

hit counter