नये साल की भोर
 

 

 

सितारों ने भेजी भुवन को बधाई
नये साल की भोर, लो मुस्कुराई
.
गगन ने किया घोर, कोहरे से स्वागत
चमन ने सुगंधों से देहरी सजाई
..
जले नव उमंगों के दिलदार दीपक
भुला बीती बेदिल हवा की ढिठाई।
.
यही दिन तो देता सकल साल संबल
बनी रहती हर मुख पे लालिम लुनाई।
.
चलो कर लें पूरे, सपन इस बरस में
न हो लक्ष्य पाने में कोई ढिलाई।
.
बिठाएँ नवागत को मन के फ़लक पर
कि देकर विगत को विहंगम विदाई।
.
नए जोश से हक़ की, फिर वो मुखर हो
जो आवाज़ कल तक गई थी दबाई।
..
चेताएँ उन्हें पथ बदल दें पतन का
नराधम निरे, क्रूर, कातिल कसाई।
.
फलें ‘कल्पना’ साल भर प्रार्थनाएँ
मिले रब की सबको, सतत रहनुमाई।
.
- कल्पना रामानी    
१ जनवरी २०१९

इस रचना पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमन। उपहार। काव्य चर्चा। काव्य संगम। किशोर कोना। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। रचनाएँ भेजें
नई हवा। पाठकनामा। पुराने अंक। संकलन। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर। समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है

hit counter