अंजुमन। उपहार। काव्य संगम। गीत। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। पुराने अंक संकलन। अभिव्यक्ति। कुण्डलिया। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर

इस नये साल में
 
आओ मिलकर गले इस नये साल में
भूल जायें गिले इस नये साल में।

घर न कोई जले इस नये साल में
फूल हर सू खिले इस नये साल में।

देशवासी सभी चाहते हैं यही
देश फूले फले इस नये साल में।

नफ़रतें ख़त्म होकर, शुरू फिर से हों
प्यार के सिलसिले इस नये साल में।

आपका साथ यूँ ही, मिला जो हमें
जीत लेंगे किले इस नये साल में।

सबके आँगन में खुशियों की गंगा बहे
और विपदा टले इस नये साल में।

बस तमन्ना है 'अम्बर' हमारी यही
हो सभी के भले इस नये साल में।

- अभिषेक कुमार अम्बर 
१ जनवरी २०१७

इस रचना पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमन। उपहार। काव्य चर्चा। काव्य संगम। किशोर कोना। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। रचनाएँ भेजें
नई हवा। पाठकनामा। पुराने अंक। संकलन। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर। समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है

hit counter