अंजुमन। उपहार। काव्य संगम। गीत। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। पुराने अंक संकलन। अभिव्यक्ति। कुण्डलिया। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर

           
                    मिट्टी
 
उगला करती रहती जो सोना - चाँदी मिट्टी
चंदन और अबीर कहाती भारत की मिट्टी

भिन्न रंगों की होकर भी है इक रंग में शामिल
काली, पीली, लाल, बदामी औ' भूरी मिट्टी

पोषक तत्वों के घटने, कैमीकल बढ़ने से
देखो तो बीमार हुई जाती अपनी मिट्टी

मिट्टी की काया, कंचन सी जान पड़ी, उसने
जब मेरे दोषों पर, गलती पर डाली मिट्टी

'मिट्टी की बारात' है संग्रह यदि इक कवि का तो
कवयित्री का 'रवि' संग्रह दुख है गीली मिट्टी

- रवि खण्डेलवाल
१ अक्टूबर २०२४
           

इस रचना पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमन। उपहार। काव्य चर्चा। काव्य संगम। किशोर कोना। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। रचनाएँ भेजें
नई हवा। पाठकनामा। पुराने अंक। संकलन। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर। समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है

hit counter