अंजुमन। उपहार। काव्य संगम। गीत। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। पुराने अंक संकलन। अभिव्यक्ति। कुण्डलिया। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर

 

 

चूहा बोला बिल्ली से

चूहा बोला - 'चीं चीं चीं'
सुनिए बिल्ली मौसी जी
रोग प्लेग का फैला है
बड़े- बड़ों ने झेला है
बंद करो चूहे खाना
पड़ सकता है पछताना

सुनैना अवस्थी

छोटा चूहा

पानी की टंकी पर चढ़कर
छोटा चूहा बोला
बिल्ली मौसी अब मत समझो
मुझको इतना भोला

हम लेकर बैठे हैं मौसी
हाथ में मोटा डंडा
एक हाथ में हो जाएगा
जोश तुम्हारा ठंडा

-सुनील जोगी

 

चूहे की दौड़

खाकर रबड़ी और मलाई
चूहे जी ने दौड़ लगाई
थक कर लेटे तान रजाई
अपनी सेहत खूब बनाई

-पूर्णिमा वर्मन

 

इस रचना पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमन। उपहार। काव्य चर्चा। काव्य संगम। किशोर कोना। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। रचनाएँ भेजें
नई हवा। पाठकनामा। पुराने अंक। संकलन। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर। समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है

hit counter