अंजुमन। उपहार। काव्य संगम। गीत। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। पुराने अंक संकलन। अभिव्यक्ति। कुण्डलिया। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर

 

 

लाल बंदर

चूँ चूँ मियाँ लाल बंदर
समझें खुद को बड़ा सिकंदर

डाली पर जा उल्टे लटके
देते फूल फलों को झटके

टपका जब डाली से आम
चूँ चूँ मियाँ संग धड़ाम

-शैल अग्रवाल

बड़े सयाने

बंदर मामा बड़े सयाने
रोज़ चने के खाते दाने

काला जाम देख ललचाते
मीठे बेर मज़े से खाते

बंदर बड़े नकलची होते
अक्सर बड़े पेड़ पर सोते

इनके होते झुंड निराले
काले और लाल मुँह वाले

इन्हें मदारी पकड़ नचाते
तरह तरह के खेल दिखाते

बंदर जब शहरों में आते
जगह-जगह उत्पात मचाते

-सजीवन मयंक

वनमानुष

छोटे पैर और लंबे हाथ
दो पैरों पर तन को साध
चलता है मानुष के जैसा
देखो यह वनमानुष कैसा

-पूर्णिमा वर्मन

 

बंदर की पैंट

बंदर ने एक पैंट सिलाई
अच्छी सी जैकेट मँगवाई
फिटिंग पूँछ की सही न आए
दर्जी की आफत है आई

-शैल अग्रवाल

 

इस रचना पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमन। उपहार। काव्य चर्चा। काव्य संगम। किशोर कोना। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। रचनाएँ भेजें
नई हवा। पाठकनामा। पुराने अंक। संकलन। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर। समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है

hit counter