अंजुमनउपहारकाव्य संगमगीतगौरव ग्राम गौरवग्रंथदोहे पुराने अंक संकलनअभिव्यक्ति कुण्डलियाहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतर

 

                        .
                
      होली का त्योहार
  .
नीले पीले हरे गुलाबी रंगों की बौछार
खुशियाँ साथ हजारों लाया होली का त्योहार

फागुन ने ली है अंगड़ाई
खेतों में सरसों लहराई
ओढ़ चुनरिया रंग-रंगीली
क़ुदरत धरती पर है आई
मदहोशी की हाला पीकर चलने लगी बयार
खुशियाँ साथ हजारों लाया होली का त्योहार

बाजारों में सजी मिठाई
गुझिया छान रहा हलवाई
मस्तानों की टोली ने
घर-घर जाकर धूम मचाई
प्रेम-रंग में डूब गया है हर-इक घर-परिवार
खुशियाँ साथ हजारों लाया होली का त्योहार

मंद हवा हौले से आई
मुट्ठी में गुलाल भर लाई
जो उदास चेहरे थे उन पर
खुशियों की रंगत दे आई
रंगों की मधुशाला का धरती पर चढ़ गया ख़ुमार
खुशियाँ साथ हजारों लाया होली का त्योहार !!

- मंजुल निगम  
१ मार्च २०२६

इस रचना पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम गौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलन हाइकु हास्य व्यंग्य क्षणिकाएँ दिशांतर समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है

hit counter