अंजुमन। उपहार। काव्य संगम। गीत। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। पुराने अंक संकलन। अभिव्यक्ति। कुण्डलिया। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर

होली है!!

 

होली का त्यौहार

नये वस्त्र तरु को मिलें, चलती मस्त बयार
जग को उल्लासित करे, होली का त्यौहार

चंचल नयना मदभरे, पुरवा बाँटे प्यार
संग चलूँगी साजना, गोरी कहे पुकार

भंग नशे में नाचते, सारे बीच बजार
हुरियारों को भा गया, होली का त्यौहार

ढोल सड़क पर बज रही, सबमें प्यार दुलार
भस्म करे सब दुश्मनी, होली का त्यौहार

गुझिया मीठी रसभरी, बनें स्वाद अनुसार
नये नये पकवान सा, होली का त्यौहार

आमंत्रित है आप सब, सारा घर परिवार
मित्र मंडली साथ ही, होली का त्यौहार

होली के त्यौहार की, महिमा अपरम्पार
सभी दिलों को जोड़ दे, होली का त्यौहार

हमें नये रँग में रँगे, होली का त्यौहार
फूले फले सदाचरण, हे प्रभुजी आभार

अम्बरीष श्रीवास्तव
१४ मार्च २०११

इस रचना पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमन। उपहार। काव्य चर्चा। काव्य संगम। किशोर कोना। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। रचनाएँ भेजें
नई हवा। पाठकनामा। पुराने अंक। संकलन। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर। समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है

hit counter