अँधियारे में खोती हिंदी

अँधियारे में खोती हिंदी
अंग्रेजी चकमक
अंग्रेजी में बात कर रहा
हिंदी का नायक

परदे पर हिंदी में नायक
झूम झूम गाये
अंग्रेजी में गिटपिट करता
जब बाहर आये

जिस थाली में खाये उसमें
छेद करे भरसक

हिंदी समाचार पत्रों का
सचमुच हाल बुरा
अंग्रेजी के शीर्षक से
सारा मुखपृष्ठ भरा

गाँवों कस्बों से भी हिंदी
की मिट रही चमक

अपनी भाषा की उन्नति में
हम पीछे पिछड़े
नए नए पौधों की सारी
खोखल हुई जड़ें

अंग्रेजी के पीछे पूरी
पीढ़ी रही बहक
अँधियारे में खोती हिंदी
अंग्रेजी चकमक।

- डॉ. प्रदीप शुक्ल 
१ सितंबर २०१५

 

इस रचना पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमन। उपहार। काव्य चर्चा। काव्य संगम। किशोर कोना। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। रचनाएँ भेजें
नई हवा। पाठकनामा। पुराने अंक। संकलन। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर। समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है

hit counter