 |
नवदुर्गा के नाम से |
|
|
नवदुर्गा के नाम से, सजे धरा
आकाश
गरबे की हर ताल में, जागे शक्ति-प्रकाश
घूमे चूनर रंग की, छनके पायल रात
माँ के चरणों में मिले, जीवन को सौगात
ढोल बजे और तालियाँ, झूमे सारा गाँव
माँ अम्बे की कृपा से, खुशियों का हो ठाँव
रंग-बिरंगी रोशनी, मन में भक्ति अपार
माँ दुर्गा के नाम से, जगमग हो संसार
नारी शक्ति का रूप है, नारी ही संसार
गरबे की हर ताल में, गूँजे जय-जयकार
माँ के आगे झुक गया, अहंकार का शीश
भक्ति भाव की रात में, मन हो निर्मल-ईश
- अनिता कपूर
१ अक्टूबर २०२६ |
|
|
|
|