हारेगा कोरोना

 

 
संयम टूटे ना
एक दिन हारेगा कोरोना!
हारेगा कोरोना निश्चित
हारेगा कोरोना!

बीमारी में
बहुत जरूरी
है सामाजिक दूरी
बात सही है-
बहुत कठिन है
पर समझो मजबूरी
जो भी विशेषज्ञ बतलावें
वो ही यार करो ना!

धीरज छूटे ना
एक दिन
हारेगा कोरोना

लापरवाही
ठीक नहीं है
कहते लोग सयाने
है बचाव में
ही बचाव
कोई माने ना माने
आयेगी तब ही आयेगी
पर बेमौत मरो ना!

बंधन खूटे ना
एक दिन
हारेगा कोरोना!

बात नहीं
दो-चार दिनों की
लंबी बहुत लड़ाई
घबराने की
बात नहीं पर-
दहशत तो है भाई
सजग रहो बन सच्चे प्रहरी
लापरवाह रहो ना!
गुस्सा फूटे ना
एक दिन
हारेगा कोरोना!

- डा आर पी सारस्वत

१ जून २०२०

इस रचना पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमन। उपहार। काव्य चर्चा। काव्य संगम। किशोर कोना। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। रचनाएँ भेजें
नई हवा। पाठकनामा। पुराने अंक। संकलन। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर। समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है

hit counter