महामारी एक तरफा

 

 
महामारी एक तरफा
जान प्यारी एक तरफा

बुरे वचनों को क्षमा दें
रखें यारी एक तरफा

भीड़ में शामिल न होंगे
ज़िद हमारी एक तरफा

मिलन को मीठा करेगी
बेक़रारी एक तरफा

भूलकर भी नहीं बाँटें
जानकारी एक तरफा

देश की हरदम करेंगे
तरफदारी एक तरफा

जीतने तक हम रखेंगे
जंग जारी एक तरफा

- रामकिशोर नाविक
१ जून २०२०

इस रचना पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमन। उपहार। काव्य चर्चा। काव्य संगम। किशोर कोना। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। रचनाएँ भेजें
नई हवा। पाठकनामा। पुराने अंक। संकलन। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर। समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है

hit counter