बस्ती में जयचंद

 

 
मिलना जुलना बंद हुआ है
बस्ती में जयचंद हुआ है

थाली ताली गाते मिलकर
गीत कोरोना छंद हुआ है

अंकुश से वश में कर लेंगे
कितना मत्त गयंद हुआ है

पूरी दुनिया आज फँसी है
ब्रह्मफाँस भी फंद हुआ है

गाँव शहर में' रेल बसों का
आना जाना मंद हुआ है

आफिस की इस छुट्टी में घर
लगता ज़्यों गुलकंद हुआ है

और दिहाड़ी भूखी सोई
देश में तालाबंद हुआ है

- बृजनाथ श्रीवास्तव
१ जून २०२०

इस रचना पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमन। उपहार। काव्य चर्चा। काव्य संगम। किशोर कोना। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। रचनाएँ भेजें
नई हवा। पाठकनामा। पुराने अंक। संकलन। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर। समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है

hit counter