कोविड क्या आया

 

 
कोविड क्या आया लगता है
लुट ही गया जहान

पोर पोर में व्यक्ति व्यक्ति के
फैल रहा संशय
कौन मरेगा, कौन बचेगा
सबको इसका भय
कई सूरमाओं के देखे
असामयिक अवसान

बंद पड़े ऑफिस मार्केट सब
गई नौकरी छिन
मजलूमों को दो रोटी तक
मिलना नामुमकिन
सूसाइड तक लोग कर रहे
हो-होकर हलकान

चुनौतियों के अवसर
खादी झाड़ रहा लेक्चर
लूट रहे हैं राहत शिवरों
में मिलकर अफसर
लोग सोचते व्याधि एक यह
या है बिजनेस प्लान

- रंजन कुमार झा
१ जून २०२१
.

इस रचना पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमन। उपहार। काव्य चर्चा। काव्य संगम। किशोर कोना। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। रचनाएँ भेजें
नई हवा। पाठकनामा। पुराने अंक। संकलन। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर। समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है

hit counter