अंजुमनउपहारकाव्य संगमगीतगौरव ग्राम गौरवग्रंथदोहे पुराने अंक संकलनअभिव्यक्ति कुण्डलियाहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतर

        चैत्र चरण अभिनंदन

 
पर्व पाँत संग लिए शुभ माह प्रवण वंदन
पुष्प सुगंधित उपवन चैत्र चरण अभिनंदन

गूँजती भजन
स्वर लहरी भक्ति जगी आस्था गहरी
ध्वंस मध्य फँसी सृष्टि में आस्तिकता निष्ठा प्रहरी
ईश मार्ग अवलम्बन चैत्र चरण अभिनंदन

चैत्र माह
श्रद्धा मेला आठ पहर पूजन बेला
प्रभु संबल जब साथ रहे जग में फिर कौन अकेला
भक्ति में रमा है मन चैत्र चरण अभिनंदन

चैत्रमय
चतुर्दिक चितवन निर्मल काया पावन मन
नवमी पर राम-जन्म दिन सुरमयी भजन मनभावन
जय जय हे रघुनंदन चैत्र चरण अभिनंदन

छठ गुड़ फ्राइ डे
रमजान चैत्र दे सर्व धर्म मान
भक्ति में सब भाव विभोर हर घर तीरथ वृंदावन
श्रद्धा से अवनत वंदन चैत्र चरण अभिनंदन

- ओम प्रकाश नौटियाल
१ अप्रैल २०२६

इस रचना पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम गौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलन हाइकु हास्य व्यंग्य क्षणिकाएँ दिशांतर समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है

hit counter