अंजुमनउपहारकाव्य संगमगीतगौरव ग्राम गौरवग्रंथदोहे पुराने अंक संकलनअभिव्यक्ति कुण्डलियाहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतर

        चैत्र मास

 
चैत्र मास का शुक्ल पक्ष
प्रतिपदा तिथि प्रभात,
ब्रह्मा जी ने सृष्टि रची
सृजन का सूत्रपात।

चैत्र मास नववर्ष शुभारंभ
विक्रमादित्य सम्राट
शकों पर जय का उत्सव
रचा नव्य इतिहास।

चैत्र मास है भोर सुहानी
मन्दिर का मग पूर
कच्चे दूध की लस्सी का अर्ध्य
संताप भगाए दूर।

चैत्र मास अवतार लिया
अवध में आए राम
बजत बधैया, मंगल गान
उज्ज्वल प्रफुल्लित धाम।

चैत्र मास है बगिया महकी
इठलाते पुष्पहार
भंवरे तितली मचल रहे हैं
कोकिल स्वर झंकार।

- मधु संधु
१ अप्रैल २०२६

इस रचना पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम गौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलन हाइकु हास्य व्यंग्य क्षणिकाएँ दिशांतर समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है

hit counter