अंजुमन। उपहार। काव्य संगम। गीत। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। पुराने अंक संकलन। अभिव्यक्ति। कुण्डलिया। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर

 

भुट्टे लॉक डाउन में






 

बँधे रहें खूँटे से कब तक
गैया गोरू से
हाथ जोड़कर बोल रहा है
मनई जोरू से
घर की कारागार
बंद है अब आना-जाना
कब होंगे छुट्टा

बोली घरवाली
कुछ दिन तो मुँह को
बंद रखो
चाट चटपटी छोड़ गैर की
लाई चना चखो
कुछ दिन तो मिलजुल कर भूनें
सहमति का भुट्टा

जिद करने से बात बिगड़ती
झगड़े को न्यौता
कोरोना से बचना है तो
कर लो समझौता
गठ- बंधन है बड़ा पुराना
क्यों कुट्टी- कुट्टा

रुठ गई पैजनिया पागल
चमकीली बिंदिया
नहीं बुलाने से अब आती
आवारा निंदिया
खेल रही है किसी गली में
सखियों सँग गुट्टा

- प्रो.विश्वम्भर शुक्ल
१ सितंबर २०२०

इस रचना पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमन। उपहार। काव्य चर्चा। काव्य संगम। किशोर कोना। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। रचनाएँ भेजें
नई हवा। पाठकनामा। पुराने अंक। संकलन। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर। समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है

hit counter