अंजुमन। उपहार। काव्य संगम। गीत। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। पुराने अंक संकलन। अभिव्यक्ति। कुण्डलिया। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर

         शिकंजी पीकर आएँ

 
मौसम का आनंद उठाएँ
चलो शिकंजी पीकर आएँ
.
खट्टी मीठी इस दुनिया में
शुद्ध तरावट देने वाला
जीवन की आपाधापी में
मुस्कानों को सेने वाला
दूर नहीं बस सड़क पार है
ठंडा मीठा शरबत वाला
.
सुस्ती छोड़
दुकान तक जाएँ
इससे भी मित्रता बढ़ाएँ
चलो शिकंजी पीकर आएँ
.
धूप घनेरी घेर रही है
आँख दिखाती टेर रही है
इसे हराए हिम्मतवाला
मोटा गमछा, चश्मा काला
कार-वार की नहीं जरूरत
सड़क पार है शरबत वाला
.
लू-लंगर-
से मत घबराएँ
साथ बड़ी छतरी लेजाएँ
चलो शिकंजी पीकर आएँ
.
- पूर्णिमा वर्मन
१ जून २०२४

इस रचना पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमन। उपहार। काव्य चर्चा। काव्य संगम। किशोर कोना। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। रचनाएँ भेजें
नई हवा। पाठकनामा। पुराने अंक। संकलन। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर। समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है

hit counter