अंजुमन। उपहार। काव्य संगम। गीत। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। पुराने अंक संकलन। अभिव्यक्ति। कुण्डलिया। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर

       बेल और नीबू का शरबत (मुक्तक)

 

चढ़ता सूरज तापमान से
मन अकुलाता है
शीतल शर्बत कोल्ड-ड्रिंक्स का
दृश्य लुभाता है
राहत देता पना आम का
ठंडी लस्सी जूस
मीठा ताजा रस गन्ने का
मन को भाता है

संयम रखना घर में खाना
बहुत जरूरी है
खीरा ककड़ी फल खरबूजा
सब्जी तोरी है
बेल और नीबू का शरबत
पीते रहना तुम
लू लपटों से भरी दुपहरी
की बरजोरी है

- अलका गुप्ता 'भारती'
१ जून २०२४

इस रचना पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमन। उपहार। काव्य चर्चा। काव्य संगम। किशोर कोना। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। रचनाएँ भेजें
नई हवा। पाठकनामा। पुराने अंक। संकलन। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर। समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है

hit counter